अमर उजाला
Mon, 13 April 2026
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अदाकारी वाली फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई।
इस फिल्म ने रविवार को 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
शनिवार को इसने 6.85 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं शुक्रवार को फिल्म की कमाई 6.55 करोड़ रुपये थी।
तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 19.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
70-100 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज हुई है।
इसमें मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के अलावा फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अभिनय किया है।
यह फिल्म ऐसे समय रिलीज हुई है, जब बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की धूम है।
'धुरंधर 2' ने भारत में 25 दिनों में कुल 1083.67 और वर्ल्डवाइड 1712.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
'धुरंधर 2' के सामने 'डकैत' ने दिखाई हिम्मत; दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन