'देवरा' की कमाई हुई धड़ाम, 26 दिन में भी नहीं निकाल सकी बजट जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकते नजर आई है फिल्म की रिलीज को 26 दिन पूरे हो गए हैं बावजूद इसके ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये है 'देवरा पार्ट वन' ने अपनी रिलीज के 25 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 285.80 करोड़ रुपये की कमाई की फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन महज 71 लाख रुपये का कारोबार किया है इस तरह 'देवरा पार्ट वन' का अब तक का कुल कलेक्शन 286.51 करोड़ रुपये ही हो पाया है सीटिए