'देवरा' की उम्मीदों ने तोड़ा दम, जानें 30वें दिन का कलेक्शन जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' बेपटरी हो गई है कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई बेहद निराशाजनक है इस 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं 'देवरा पार्ट वन' ने रिलीज के 29 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 288.35 करोड़ रुपये की कमाई की फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह 'देवरा' का अब तक का कुल कारोबार 289.00 करोड़ रुपये ही हो पाया है सीटिए