नहीं चल पाया 'डबल इस्मार्ट' का जादू, आठ दिन में ही टेके घुटने पुरी जगन्नाध के निर्देशन में बनी फिल्म 'डबल इस्मार्ट' की रिलीज को आठ दिन पूरे हो गए हैं फिल्म में राम पोथिनेनी और संजय दत्त जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं हालांकि, 'डबल इस्मार्ट' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में विफल नजर आई है 'डबल इस्मार्ट' ने अपनी रिलीज के सात दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन महज 28 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह 'डबल इस्मार्ट' की अबतक की कुल कमाई 14.18 करोड़ रुपये ही हो पाई है सीटिए