अमर उजाला
Thu, 5 December 2024
अल्लू अर्जुन का लुक
पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन का अलग लुक, स्वैग इस फ्रेंचाइजी के हिट होने का सबसे बड़ा कारण है। इससे पहले अल्लू ने ऐसा किरदार नहीं किया है।
कमाल का निर्देशन
निर्देशक सुकुमार दर्शकों की पसंद जानते हैं। उन्होंने पुष्पा की फर्श से अर्श तक उठने की कहानी को पर्दे पर शानदार तरीके से दिखाया है।
वायरल होने वाले डायलॉग
'पुष्पा झुकेगा नहीं...' और ‘पुष्पा फायर नहीं वाइल्ड फायर है’ जैसे वायरल होने वाले डायलॉग भी फिल्म को सबसे अलग बनाते हैं।
दमदार महिला किरदार
फिल्म में श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म में यह भी एक दमदार किरदार है।
हिट जबरदस्त डांस नंबर
निर्देशक सुकुमार ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ में श्रीलीला पर एक डांस नंबर ‘किसिक’ फिल्माया है। उन्हें पता है कि डांस नंबर फिल्म को हिट बनाते हैं।
फिल्म ‘पुष्पा’ में समांथा रूथ पर फिल्माया गया आइटम नंबर ‘ऊं अंटावा’ काफी हिट रहा था।
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले ही तोड़े ये रिकॉर्ड