फादर्स डे पर सामने आई राम चरण की बेटी क्लिन कारा की झलक 'फादर्स डे 2024' के मौके पर राम चरण के प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिला है राम चरण की बेटी क्लिन कारा के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी झलक पाने के लिए उत्सुक थे हालांकि, अब यह उत्सुकता खत्म हो गई है और क्लिन कारा की पहली तस्वीर सामने आ गई है राम की टीम के एक सदस्य ने एक्स पर राम चरण और उनकी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की इस फोटो में पैन इंडिया स्टार अपनी बेटी क्लिन कारा को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं पिता-बेटी का ये डुओ सोशल मीडिया यूजर्स और सितारों को काफी पसंद आ रहा है सीटिए