'हिट' या 'रेट्रो'? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी साउथ की दो फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। नानी की 'हिट' ने इस गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। पहले दिन इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 52.38 फीसदी की गिरावट नजर आई। शुक्रवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 31 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, सूर्या की 'रेट्रो' ने बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट नजर आई। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन सात करोड़ 50 लाख रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म की कमाई अब 26.75 करोड़ रुपये हो गई है। दोनों फिल्मों की तुलना की जाए तो हिट का प्रदर्शन रेट्रो से अब तक थोड़ा बेहतर रहा है। एंटर