गिरती ही जा रही 'इंडियन 2' की कमाई, छठे दिन भी हाल बेहाल शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंडियन 2' सिनेमाघरों में लगी हुई है इस मूवी में कमल हासन ने सेनापति नाम के शख्स की भूमिका निभाई है 'इंडियन 2' साल 1996 में आई फिल्म 'इंडियन' का अगला भाग है 'इंडियन 2' ने अपनी रिलीज के पांच दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65.15 करोड़ रुपये की कमाई की फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 2.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह 'इंडियन 2' का अब तक का कुल कारोबार 67.64 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए