अमर उजाला
Wed, 4 February 2026
रजनीकांत की अदाकारी वाली फिल्म 'जेलर 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस फिल्म में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती हो सकते हैं।
जतिन सरना ने जानकारी दी है कि इसमें वह खुद, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती नजर आ सकते हैं।
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर 'जेलर 2' के कलाकारों के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।
जतिन सरना ने इंस्टाग्राम पर 'जेलर 2' के शूटिंग शेड्यूल पूरा होने पर मेकर्स और रजनीकांत को धन्यवाद दिया है।
फिल्म 'जेलर 2' साल 2023 में आई फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। खबर है कि फिल्म में कई कैमियो होंगे।
खबरों के मुताबिक फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट हो चुका है। इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
'जेलर 2' 12 जून, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
गजरा, चूड़ी और बिंदी...; अप्सरा बनीं नजर आईं सारा अर्जुन