'देवरा' देखते वक्त शख्स को आया हार्ट अटैक, गंवाई जान जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'देवरा पार्ट 1' की रिलीज को आज दो दिन पूरे हो गए हैं कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है 'देवरा' अब तक 112.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है हालांकि, फिल्म देखते वक्त जूनियर एनटीआर का एक फैन अचानक से जमीन पर गिर पड़ा मस्तान वली नाम के शख्स को फिल्म देखते वक्त हार्ट अटैक आया और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया यह मामला आंध्र प्रदेश के कडप्पा का है सीटिए