कमल हासन ने की रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने की कामना तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों की जब भी बात होती है तो कमल हासन और रजनीकांत का नाम जरूर आता है दोनों ही सितारों ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं एक ही पेशे में होने के बाद भी दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी है हाल ही में रजनीकांत के अस्वस्थ होने पर कमल हासन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की उन्होंने एक्स पर लिखा, "मैं अपने प्रिय मित्र सुपरस्टार रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं, जो अस्पताल में भर्ती हैं।" वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही वैट्टेयन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं वहीं, कमल हासन जल्द ही इंडियन 3 और ठग लाइफ में दिखेगे एंटर