अमर उजाला
Fri, 4 July 2025
एक हफ्ते पहले विष्णु मांचू की साउथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ रिलीज हुई। जानिए, अब तक इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने 7वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 30.10 करोड़ रुपये है।
हर दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। 6वें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं 5वें दिन 1.8 करोड़ रुपये कमाए थे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस साउथ फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह देखें तो अब तक यह फिल्म अपना बजट वसूलने से काफी दूर है।
फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू ने शिव भक्त कन्नप्पा का किरदार निभाया है। भगवान शिव की भूमिका में अक्षय कुमार हैं।
इस फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रभास, रघु बाबू और मधु जैसे चर्चित, उम्दा कलाकार भी नजर आए हैं।
श्रीलीला ने रेड ड्रेस में दिखाईं दिलकश अदाएं, बोलीं- आपकी सेनोरिटा