अमर उजाला
Wed, 8 October 2025
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है।
फिल्म 6वें दिन में आकर ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने काे तैयार है।
फिल्म ने मंगलवार को 290.25 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है।
मंगलवार यानी रिलीज के 6वें दिन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म का बजट सिर्फ 125 करोड़ रुपये है। यह अपने बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है, साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी खुद ही किया है।
साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन काफी कम हो गया। जान्हवी और वरुण धवन की फिल्म ने 36.22 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ की रहस्यमयी दुनिया, देखें बीटीएस तस्वीरें