'पुष्पा 2' नहीं इस साउथ फिल्म ने चीन में किया रिकॉर्डतोड़ कारोबार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' 2024 की दो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में हैं हालांकि, इस साल रिलीज हुई एक तमिल क्राइम ड्रामा चीन में दर्शकों का दिल जीत रही है महज 20 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को पछाड़ चुकी है यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि विजय सेतुपति की 'महाराजा' है 'महाराजा' चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है फिल्म 29 नवंबर को चीन में रिलीज हुई और तब से इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है सीटिए