अमर उजाला
Mon, 8 June 2026
साउथ के बेहतरीन कलाकार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
पहले दिन इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। बाद में इसका कलेक्शन घटा। फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
चौथे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने रविवार को 31.90 करोड़ रुपये कमाए।
तीसरे दिन और दूसरे दिन इसने क्रमश: 28.85 और 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
पहले दिन इसने 51 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पेड प्रीव्यू में इसने 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 157.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी हैं।
सिनेमाघरों में इस फिल्म का मुकाबला 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' से है।
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पेद्दी’, शनिवार को किया इतना कलेक्शन