बॉक्स ऑफिस पर पीएस 2 की बादशाहत कायम मल्टी स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 वीकडेज में बॉक्स ऑफिस पर स्थिर नजर आ रही है फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है इस फिल्म ने अपनी शुरुआत 24 करोड़ से की थी छठवें दिन फिल्म ने सात करोड़ 75 लाख बटोरे थे अब फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन आ गया है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को पीएस 2 ने छह करोड़ का बिजनेस किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 128 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क