अमर उजाला
Fri, 15 November 2024
अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं
इस बीच वो नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा होस्ट किए जाने वाले अनस्टॉपेबल विद एनबीके के सीजन 3 में अतिथि के रूप में दिखाई दिए
शो के दौरान, अभिनेता ने महेश बाबू के बारे में अपने विचार साझा करते हुए उन्हें सच्चा सिनेमा प्रेमी बताया
उन्होंने कहा, "हर कोई महेश बाबू के लुक और दिखावट के बारे में बात करता है, लेकिन इसके अलावा मुझे जो चीज उनमें पसंद है, वह है उनकी शानदार वापसी
"असफलता के बाद उनकी वापसी वाकई शानदार है, यही वह चीज है जो मुझे उनमें पसंद है"
अल्लू अर्जुन ने आगे कहा कि महेश बाबू उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने तेलुगु सिनेमा के मानकों को ऊपर उठाया है
सफेद फ्यूजन वियर में छाईं नयनतारा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें