दूसरे सोमवार को ही हुआ 'पुष्पा 2' का हाल बेहाल, 12वें दिन आई बड़ी गिरावट अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने दूसरे वीकएंड पर भी शानदार कमाई की हालांकि, दूसरे सोमवार को ही इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई 'पुष्पा 2' ने 11वें दिन (रविवार को) 21.01 प्रतिशत की उछाल के साथ 76.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था हालांकि, 12वें दिन (दूसरे सोमवार को) इसकी कमाई में 63.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई फिल्म ने हिंदी पट्टी में 21 करोड़ रुपये, तेलुगु में 5.45 करोड़ रुपये और तमिल में महज एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया इस तरह 12वें दिन की कमाई 27.75 करोड़ रुपये रही, जिससे इसका अब तक का टोटल 929.85 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए