हिंदी पट्टी में पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, तेलुगु में बंटाधार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने अपनी रिलीज के दो सप्ताह पूरे कर लिए हैं सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 725.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया वहीं, दूसरे सप्ताह की कमाई में 63.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है फिल्म ने दूसरे सप्ताह में कुल 264.9 करोड़ रुपये की कमाई की है इसने 15वें दिन हिंदी में 14 करोड़, तेलुगु में 2.75 करोड़ और कुल मिलाकर 17.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया इस तरह इसकी अब तक की टोटल कमाई 990.7 करोड़ रुपये हो गई है सीटिए