'पुष्पा 2' की शानदार कमाई जारी, बनाने जा रही ये बड़ा रिकॉर्ड
अमर उजाला
Wed, 18 December 2024
Image Credit : एक्स
पुष्पा 2 की बॉक्स ऑफिस पर शानदार यात्रा जारी है। इस हफ्ते कोई बड़ी मसाला फिल्म रिलीज नहीं होने के कारण पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 गाड़ रही सफलता के झंडे
पुष्पा 2 को दूसरे सोमवार (12वें दिन) पर काफी बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा था, फिर भी फिल्म ने 26.95 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन फिर भी इस कमाई को शानदार ही कहा जाएगा।
Image Credit : एक्स
पुष्पा 2 गाड़ रही सफलता के झंडे
फिल्म के दूसरे हफ्ते में पुष्पा 2 की कमाई 20 करोड़ रुपये के आसपास बनी हुई है। सप्ताहांत आते ही इस फिल्म को फिर से नई ऊर्जा मिल जा रही है, जिससे फिल्म का कलेक्शन और भी तेजी से बढ़ रहा है।
Image Credit : एक्स
950 करोड़ का मील का पत्थर पार
'पुष्पा 2' ने 13वें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 953.3 करोड़ रुपये हो गई है। यह साबित करता है कि पुष्पा 2 का जादू बॉक्स ऑफिस पर लगातार कायम है।
Image Credit : एक्स
हिंदी संस्करण में फिल्म का जबर्दस्त प्रदर्शन
'पुष्पा 2' का हिंदी संस्करण तेलुगु भाषा से दो गुना ज्यादा कमाई कर रहा है। 12वें दिन (सोमवार) में 26.95 करोड़ में से 20.5 करोड़ हिंदी संस्करण से आए। वहीं 13वें दिन फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह दर्शाता है कि पुष्पा 2 ने सभी भाषाओं में अपनी पहचान बना ली है।
Image Credit : एक्स
'पुष्पा 2' बनाने जा रही ये रिकॉर्ड
'पुष्पा 2' जल्द ही हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। फिल्म ने भाषाई सीमाओं को तोड़ते हुए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है और ये केवल शुरुआत है। 'स्त्री' और 'जवान' का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पुष्पा 2 हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जल्द बन सकती है।
Image Credit : एक्स
ब्लैक ड्रेस में दिखीं काजल अग्रवाल, फैंस बोले- 'बॉलीवुड एक्ट्रेस से बेहतर दिखती हैं'