सोमवार को 46 फीसदी की गिरावट, फिर भी 'पुष्पा 2' ने बना डाला ये खास रिकॉर्ड

अमर उजाला

Tue, 10 December 2024

Image Credit : एक्स- पुष्पा
'पुष्पा 2' पहले सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई
 
Image Credit : एक्स
फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 529 करोड़ का कलेक्शन कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया
 
Image Credit : एक्स
हालांंकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में कुल 54.56 प्रतिशत की गिरावट नजर आई, वहीं हिंदी भाषा में फिल्म की गिरावट 45.88 फीसदी रही
 
Image Credit : एक्स
पांचवें दिन इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 46 करोड़, तमिल में तीन करोड़, कन्नड़ में 50 लाख और मलयालम में 60 लाख का कलेक्शन किया
 
Image Credit : एक्स
सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म का कुल कारोबार अब 593.1 करोड़ रुपये हो गया है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@aryasukku
सोमवार को पुष्पा ने एक खास  रिकॉर्ड अपने नाम किया, फर्स्ट मंडे पर यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही, फिल्म ने बाहुबली 2, केजीएफ 2, स्त्री 2, गदर 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा
Image Credit : यूट्यूब

रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन ने किया फैंस का धन्यवाद

इंस्टाग्राम @alluarjunonline
Read Now