हिंदी पट्टी में 'पुष्पा 2' की सुनामी, 'स्त्री 2' और 'जवान' का किला भेदने को तैयार

अमर उजाला

Sun, 15 December 2024

Image Credit : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, मूल रूप से साउथ की यह पैन इंडिया फिल्म हिंदी पट्टी में भी जमकर कमाई कर रही है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

कल 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को पुष्पा 2 ने 62.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 824.5 करोड़ रुपये हो गया है
 

Image Credit : एक्स

'पुष्पा 2' की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट से हो रही है, कल दूसरे शनिवार को पुष्पा 2 ने हिंदी पट्टी में 46 करोड़ रुपये कमाए
 

Image Credit : एक्स

इसने अकेले हिंदी भाषा से अब तक 498.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, उम्मीद है कि यह फिल्म आज रविवार को हिंदी बेल्ट में 500 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो जाएगी
 

Image Credit : एक्स

इसने 10वें दिन की कमाई के मामले में इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट स्त्री 2 को पीछे छोड़ दिया है और बीते साल आई फिल्म जवान से भी आगे निकल चुकी है
 

Image Credit : एक्स
'स्त्री 2 ने दूसरे शनिवार (वें दिन) 33 करोड़ रुपये कमाए थे और पिछले साल की ब्लॉकबस्टर जवान ने दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन 38.05 करोड़ रुपये कमाए
 
Image Credit : यूट्यूब

उम्मीद है कि पुष्पा 2 आगामी सप्ताह में स्त्री 2 और पठान के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़कर इतिहास  रचने वाली है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@pushpamovie
जवान का हिंदी पट्टी में लाइफटाइम कलेक्शन 551.1 करोड़ रुपये है, जबकि स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 597.99 करोड़ रुपये है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

मलयालम एक्टर राजेश माधवन ने गर्लफ्रेंड दीप्ति से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now