अमर उजाला
Mon, 16 December 2024
पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, रिलीज के दूसरे रविवार यानी कल 11वें दिन फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ी बन गई है
कल रविवार को 11वें दिन पुष्पा 2 ने 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें से 55 करोड़ रुपये इसने हिंदी पट्टी में ही कमा डाले
इसने शाहरुख खान की 'जवान' के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 551.1 करोड़ रुपये कमाए
इसके अलावा पुष्पा 2 हिंदी भाषा में सबसे कम दिनों में 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म है
इससे पहले 'जवान' 18 दिन में, 'स्त्री 2' 22 दिन में, 'गदर 2' 24 दिन में और 'पठान' 28 दिन में 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई थी, 'पुष्पा 2' ने 10 दिनों में ही 500 करोड़ रुपये हिंदी बेल्ट में कमा लिए हैं
अल्लू अर्जुन की कॉन्ट्रोवर्सी और नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश