रजनीकांत ने किया रतन टाटा को नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि रजनीकांत ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रतन टाटा को नमन करते हुए अपनी एक अविस्मरणीय तस्वीर साझा की इसके साथ रजनीकांत ने एक मार्मिक नोट भी लिखा प्रसिद्ध उद्योगपति के प्रति उनके मन में जो स्नेह और सम्मान था, वह तस्वीर में स्पष्ट है उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'मैं आपके साथ बिताए हर पल को हमेशा याद रखूंगा' रजनीकांत ने आगे लिखा, 'रतन जी, एक महान शख्सियत, आपकी आत्मा को शांति मिले' सीटिए