चिरंजीवी को पद्ध विभूषण मिलने पर राम चरण गदगद 9 मई को तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया इस पुरस्कार के बाद चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है उन्होंने कई तस्वीरें साझा कर अपने पिता की जमकर तारीफ की है राम चरण ने लिखा,"बधाई हो डैड, आप पर गर्व है" वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही गेम चेंजर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं एंटरटेनमेंट डेस्क