अमर उजाला
Tue, 30 December 2025
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।
इस बीच अभिनेत्री रोम पहुंची हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में बेहतरीन पोज देते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा है 'अब तक रोम'।
अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह अपने करीबियों के साथ हैं और खाने का मजा ले रही हैं।
खबर है कि रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ निजी समारोह में 26 फरवरी 2026 में शादी कर सकती हैं।
बताया जाता है कि दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर में मौजूद शाही विरासत महल में होगी।
3 अक्टूबर 2025 को दशहरे के ठीक बाद रश्मिका और विजय ने हैदराबाद में सगाई की थी।
बताया जाता है कि रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री फिल्म ‘गीता गोविंदम’ (2018) से शुरू हुई थी।
2025 के लिए आभारी हैं सामंथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरु के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें