अमर उजाला
Sun, 18 January 2026
रविवार को रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर जापान ट्रिप की कुछ तस्वीरें पोस्ट की।
इस पोस्ट में वह अपने जापानी फैंस से मिले प्यार के लिए शुक्रिया कहती हैं।
रश्मिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जापान, हमेशा मेरे दिल को बहुत खुश कर देता है। यहां के लोगों का प्यार, कभी नहीं बदलता है।'
वह आगे लिखती हैं, ‘जब भी मैं यहां आती हूं, तो जापानी लोगों के लिए मेरा मन कृतज्ञता से भर जाता है।’
बताते चलें कि रश्मिका, अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘पुष्पा 2’ के डब जापानी वर्जन के प्रीमियर पर टोक्यो गई थीं।
प्रीमियर के मौके पर रश्मिका ने भी जापानी भाषा में फैंस का स्वागत किया। उन्हें जापानी फैंस से भी बहुत प्यार मिला।
रश्मिका मंदाना के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘मायसा’ रिलीज होगी।
पहले हफ्ते में 150 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई 'द राजा साब', जानें हॉरर फिल्म का कलेक्शन