अमर उजाला
Wed, 5 November 2025
साउथ एक्टर रवि तेजा की फिल्म ‘मास जतारा’ का रिलीज से पहले सोशल मीडििया पर अच्छा-खासा क्रेज था।
‘मास जतारा’ का सोशल मीडिया क्रेज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बदल नहीं सका है।
चौथे दिन में आकर ही फिल्म की कमाई में गिरावट दिख रही है।
फिल्म ने 3.1 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। लेकिन चौथे दिन में इसकी कमाई बहुत कम हो गई है।
फिल्म ‘मास जतारा’ ने चौथे दिन 1.04 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।
फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 12.65 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘मास जतारा’ का बजट 90 करोड़ रुपये बताया गया है। जिस धीमी गति से यह फिल्म कलेक्शन कर रही है, उससे लगता नहीं है कि अपना बजट भी वसूल कर पाएगी।
फिल्म में रवि तेजा के अलावा श्रीलीला भी नजर आईं।
'थामा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ट्रेडिशनल लुक