फिल्मों से पहले एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैं साई पल्लवी साई पल्लवी दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा हैं वे हर साल 9 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं साई अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं बहुत कम लोगों को यह बात पता होगी कि वे अभिनय की शुरुआत करने से पहले मेडिकल की पढ़ाई कर चुकी हैं उन्होंने साल 2016 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी, लेकिन पढ़ाई के दौरान 2014 में ही उन्हें 'प्रेमम' का ऑफर मिल गया था इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया एंटरटेनमेंट डेस्क