नए वर्ष की पूर्व संध्या पर सलार की चांदी, जानें लेटेस्ट कारोबार प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलार' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है प्रभास अभिनीत यह फिल्म घरेलू सहित विदेश बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का परचम लहराती नजर आई है 'सलार' ने अपनी रिलीज के नौ दिन में भारत में 330.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया वहीं, 'सलार' नए वर्ष की पूर्व संध्या पर भारी मात्रा में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नजर आई है 'सलार' ने रविवार को भारत में 11.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया है इस तरह प्रभास अभिनीत 'सलार' का 10 दिन का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 341.88 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए