सलार का जादू पड़ा फीका, रविवार को की इतनी कमाई प्रभास अभिनीत फिल्म 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म को घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर सराहा गया है 'सलार' ने अपनी रिलीज के 16 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 387.20 करोड़ रुपये की कमाई की अब प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है 'सलार' ने अपनी रिलीज के 17वें दिन भारत में 4.43 करोड़ रुपये की कमाई की इस तरह 'सलार' का अब तक का कुल कलेक्शन 391.63 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए