सामंथा रूथ ने क्या राज निदिमोरु संग स्वीकार कर लिया अपना रिश्ता? तस्वीरों से मिला इशारा

अमर उजाला

Wed, 14 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

हाल ही में साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सामंथा ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें से एक तस्वीर में वह डायरेक्टर राज निदिमोरु के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम पोस्ट तो सामंथा ने अपनी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘शुभम’ को लेकर की। लेकिन एक्ट्रेस के फैंस का ध्यान राज निदिमोरु वाली तस्वीर पर ही गया।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

एक यूजर ने लिखा, ‘सामंथा एंड राज’। इसके बाद इस यूजर ने एक रेड कलर का हार्ट इमोजी भी शेयर किया। एक और यूजर ने लिखा, ‘इस तस्वीर के बाद लोग आपकी लव स्टोरी को ट्रेडिंग कर देंगे।’ 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

बताते चलें कि साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ की एक्टर नागा चैतन्य से शादी टूट गई थी। इनका तलाक हुए लंबा वक्त गुजर गया है। नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सामंथा भी तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। पिछले कुछ वक्त से सामंथा का नाम डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा था। सामंथा और राज कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

राज निदिमोरु के साथ सामंथा ने एक सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में काम किया। इस सीरीज को राज ने डीके साथ मिलकर बनाया था। हालिया साझा की गई तस्वीर से ऐसा लगता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार कर लिया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में हॉट दिखीं राशि खन्ना, फैंस बोले- अरे ये तो कैटरीना की तरह लगती हैं

सोशल मीडिया
Read Now