वर्षों बाद भी नहीं सुलझी श्रीनाथ की मौत की गुत्थी श्रीनाथ एक भारतीय अभिनेता थे, उन्होंने फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में काम किया था एक्टर का जन्म 26 अगस्त 1956 को कुजूर केरल में हुआ था श्रीनाथ अपनी बेहतरीन मलयालम फिल्मों के लिए जाने जाते हैं उन्होंने शालिनी एन्टे कूट्टुकरी, इथू नजंगालुदे कथा, ओरु सीबीआई डायरी कुरिप्पू जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं आज श्रीनाथ की पुण्यतिथि है, एक्टर का 23 अप्रैल 2010 को 53 साल की उम्र में कोठामंगलम केरल के होटल में निधन हो गया था उस दौरान एक्टर अपनी मलयालम फिल्म के लिए शूट कर रहे थे एक्टर के परिजनों का कहना था कि यह एक हत्या है हालांकि आज भी श्रीनाथ की हत्या का गुत्थी नहीं सुलझ पाई है Sreenath