केजीएफ स्टार यश की यह सुपरहिट फिल्म दोबारा होने जा रही रिलीज फैंस के बीच रॉकिंग स्टार के नाम से मशहूर यश की एक सुपरहिट फिल्म बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होने जा रही है साल 2013 की हिट फिल्म राजा हुली एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी केजीएफ से पहले यश के करियर में चार चांद लगाने वाले फिल्मों में राजा हुली का नाम भी शामिल है इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था यह तमिल फिल्म सुंदरपांडियन का कन्नड़ रीमेक थी, जिसका निर्देशन गुरु देशपांडे ने किया था रीमेक होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफल रही थी एंटर