कन्नड़ एक्ट्रेस हेमा चौधरी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर दिग्गज अभिनेत्री हेमा चौधरी को बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है कुछ दिन पहले हुए ब्रेन हैमरेज के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री के परिवार वाले उनके बेटे के विदेश से आने का इंतजार कर रहे हैं इस खबर के आने के बाद फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं वे अब तक 180 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं एंटरटेनमेंट डेस्क