अमर उजाला
Sat, 11 January 2025
हाल के दिनों में कई साउथ फिल्मों को लेकर लगातार विवाद हो रहे हैं, जिस कारण उन्हें कानूनी पचड़ों में भी फंसना पड़ रहा है
इसका हालिया उदाहरण प्रशांत वर्मा और ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' है, हैदराबाद के वकील ने निर्माताओं के खिलाफ याचिका दायर की है
वकील तिरुमाला राव ने फिल्म के टीजर में भगवान हनुमान का अनुचित चित्रण करने का आरोप लगाया और वह नामपल्ली कोर्ट पहुंचे
याचिका में प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स और जय हनुमान की टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई, अब तक निर्माताओं ने जवाब नहीं दिया है
इससे पहले 'कल्कि 2898 एडी' पर भी धार्मिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया और निर्माताओं को नोटिस भेजा गया
हाल ही में 'पुष्पा 2' भी कानूनी रूप से विवादों में फंसी रही, संध्या थिएटर में मची भगदड़ के दौरान हुई महिला की मौत को लेकर अल्लू अर्जुन को जेल तक जाना पड़ा
प्रभास की 'आदिपुरुष' पर भी हनुमान के दृश्य और फिल्म के संवादों को लेकर आपत्ति जताई गई थी और कई केस भी दर्ज हुए थे
'अन्नपूर्णानी' में भगवान राम को मांसाहारी बताया गया था, इस पर कई केस दर्ज हुए और नेटफ्लिक्स ने भी यह फिल्म प्लेटफॉर्म से हटा दी थी
हाल ही में रिलीज हुई नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री पर भी विवाद हुआ, धनुष ने उन्हें 10 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था, क्योंकि उन्होंने फिल्म अनुमति उनकी फिल्म का दृश्य इस्तेमाल किया था
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को कहा ‘ड्रीम गर्ल’, खास अंदाज में बर्थडे किया विश