अमर उजाला
Sat, 25 January 2025
कॉलीवुड स्टार विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दलपति 69’ को लेकर एक अहम अपडेट सामने आई है
यह फिल्म अभिनेता की आखिरी फिल्म है, इसे अभिनेता के राजनीति में आने से पहले की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है
निर्माताओं ने शनिवार को ‘दलपति 69’ के शीर्षक और फर्स्ट लुक पोस्टर से जुड़ी अहम अपडेट शेयर की है
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 26 जनवरी को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा
‘दलपति 69’ में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म में बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल, ‘प्रेमलु’ अभिनेत्री ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं
इस फिल्म को एच विनोथ निर्देशित कर रहे हैं, यह फिल्म 17 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
रश्मिका की आंखों ने दिलाई ‘छावा’, एक्ट्रेस की ये क्वालिटी निर्देशक को आई पसंद