'इंडियन 2' की तारीफ करने पर ट्रोल हो गया साउथ का यह निर्देशक

अमर उजाला

Sun, 14 July 2024

Image Credit : एक्स लाइका प्रोडक्शंस

कमल हासन की नई फिल्म 'इंडियन 2' को दर्शक पसंद नहीं कर रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

रिलीज से पहले तो फिल्म को लेकर खूब हो-हल्ला मच रहा था, लेकिन पहले ही दिन 'इंडियन 2' को लेकर सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियों की झड़ी लग गई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

इसी बीच, अब निर्देशक लोकेश कनगराज ने अपने एक्स हैंडल पर 'इंडियन 2' की तारीफ कर दी, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है

Image Credit : इंस्टाग्राम @lokesh.kanagaraj

लोकेश ने लिखा कि 'इंडियन 2' हमारे कमल हासन सर की अपनी कला के प्रति प्रतिबद्धता का सबूत है, निर्देशक शंकर सर को बधाई जिन्होंने फिल्म के लिए अनिरुद्ध रविचंदर के शानदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ बड़े पैमाने पर भव्य विजन को जीवंत किया
Image Credit : इंस्टाग्राम @ lokesh.kanagaraj

लोकेश के इस ट्वीट के बाद एक्स यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, एक यूजर ने लिखा कि आप यह रिव्यू कैसे दे सकते हैं? तो दूसरे ने मजाक में लिखा कि लगता है किसी ने उन्हें 'इंडियन 2' के टाइटल के साथ 1996 वाली 'इंडियन' दिखा दी

Image Credit : इंस्टाग्राम @lokesh.kanagaraj

एक अन्य यूजर ने फिल्म के संगीत की तारीफ करने के लिए उनकी खिंचाई करते हुए लिखा कि 'शानदार बैकग्राउंड स्कोर'..इस तरह का मजाक फिर से न करें, बता दें कि 'इंडियन 2' दो दिन में 42.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है

Image Credit : इंस्टाग्राम @lokesh.kanagaraj

ट्रांसफॉर्मेशन के बाद इस नई ड्रेस में बवाल काट रहीं विद्या बालन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Read Now