भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखने मुंबई पहुंचे थलाइवा रजनीकांत आज यानी 15 नवंबर को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है आम जनता ही नहीं बड़े-बड़े फिल्मी सितारे भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे इस सेमीफाइनल मैच को देखने मुंबई पहुंच चुके हैं सुपरस्टार रजनीकांत भी देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, रजनीकांत आज भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच देखने वाले हैं सुपरस्टार रजनीकांत भी क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है बता दें कि इस मैच को देखने के लिए इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान डेविड बेकहम भी दो दिन पहले भारत पहुंचे हैं वहीं भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच देखने के लिए सलमान खान और आमिर खान के भी वानखेड़े स्टेडियम में जाने की खबरें सामने आ रही हैं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत