अमर उजाला
Sat, 1 March 2025
डेटिंग रियलटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन 15’ में कपल रह चुके रूशाली यादव और हर्ष अरोरा ने अपनी जिंदगी का एक अहम फैसला लिया है।
हाल ही में दोनों ने सगाई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में ये समुद्र किनारे दिख रहे हैं, जहां वह एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।
साथ ही इन दोनों ने अलग अलग अंदाज में तस्वीरों को साझा किया है।
शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस रूशाली यादव पीले रंग की मिनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
अभिनेता हर्ष अरोरा ने सफेद रंग की शर्ट के साथ सफेद रंग की पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
नोरा फतेही से लेकर हुमा कुरैशी तक बॉलीवुड के ये सितारे रखते हैं रमजान के पूरे रोजे