अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हिट 3' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
यह फिल्म भारत में एक मई को रिलीज होगी। वहीं, अमेरिका में इसे 30 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के निर्माता और कलाकार फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगे हुए हैं।
123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी बहुत जल्द अमेरिका के लिए रवाना होंगी।
रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री 30 अप्रैल को अमेरिका के टेक्सास में सिनेमार्क वेस्ट प्लानो सिनेमा के ऑडी 10 में दोपहर 1:30 बजे फिल्म का शो देखेंगी।
अमेरिका में फिल्म की एडवांस्ड बुकिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 'हिट 3' ने उत्तरी अमेरिका में 175K डॉलर की टिकट बिक्री कर ली है।
‘हिट 3’ का निर्देशन सैलेश कोलानू द्वारा किया गया है, जिसमें साउथ सुपरस्टार नानी मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ श्रीनीधि शेट्टी भी हैं।
‘बाल वीर’ फेम अभिनेत्री अनुष्का सेन ने दिया कातिलाना पोज, यूजर बोले- चश्मिश क्वीन