पैपराजी की क्लास ले चुकी हैं ये अभिनेत्रियां इन दिनों बॉलीवुड के स्टार्स के पहुंचने से पहले पैपराजी उनकी तस्वीर क्लिक करने के लिए हर जगह मौजूद नजर आते हैं चलिए आज आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जो गलत एंगल से फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी की क्लास लगा चुकी हैं हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड माही' के प्रमोशन के दौरान गलत एंगल से तस्वीर निकालने की वजह से पैपराजी से खफा हो गईं सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों मृणाल ठाकुर ने भी कहा था, 'चाहे कैसे भी कपड़े पहन कर आओ ये तस्वीर गलत एंगल से लेते ही हैं' नोरा फतेही भी पैपराजी को फटकार लगा चुकी हैं खुद को मीडिया की बेटी कहने वाली राखी सावंत भी कई बार गलत एंगल से फोटो क्लिक करने की वजह से पैपराजी से नाराज हो चुकी हैं ds