बॉलीवुड के इन सितारों की मां नहीं देख पाईं इनकी पहली रिलीज फिल्म आइए आज आपको हम बॉलीवुड उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनकी पहली रिलीज फिल्म उनकी मां नहीं देख पाईं इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है, उनकी पहली फिल्म दीवाना के रिलीज से पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था संजय दत्त की मां नरगिस दत्त भी उनकी पहली फिल्म नहीं देख पाई थीं अर्जुन कपूर की पहली फिल्म 'इश्कजादे' जब रिलीज हुई तब उनकी मां इस दुनिया से जा चुकी थीं ऐसे ही जान्हवी कपूर की पहली फिल्म उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी नहीं देख पाईं जान्हवी कपूर कई मौकों पर इस बात का जिक्र करके उदास होती नजर आती हैं wdeqe