जब राजकुमार राव के हाथ से निकल गई थी दो फिल्में

अमर उजाला

Fri, 16 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है, फिल्म तेजी से 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है, इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @ rajkummar_rao

'स्त्री 2' की सफलता से शायद राजकुमार राव ही सबसे ज्यादा खुश होंगे, क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

इस फिल्म की वजह से आने वाले कई दिनों तक राजकुमार राव चर्चा में बने रहेंगे

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

इसी बीच, हम आपको उनके करियर से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताने वाले हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

राजकुमार राव ने सुशांत सिन्हा को दिए एक साक्षात्कार में बताया था कि उनके करियर में दो बार ऐसा हो चुका है, जब उनकी जगह किसी और को फिल्म में साइन कर लिया गया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

राजकुमार ने नाम का जिक्र किए बगैर कहा कि एक फिल्म का तो पोस्टर शूट और लुक टेस्ट भी हो गया था और दूसरी को वो लगभग साइन करने ही वाले थे, लेकिन उनकी जगह किसी दूसरे अभिनेता को चुन लिया गया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

उर्फी का नया लुक देख मुरीद हुए यूजर्स, बोले- 'बेहद प्रतिभाशाली हो'

इंस्टाग्राम
Read Now