इन फिल्मों में नेगेटिव रोल करके दर्शकों को झकझोर चुके हैं अभिषेक बनर्जी

अमर उजाला

Thu, 22 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक बनर्जी को अधिकतर दर्शक उनके कॉमेडी रोल से ही जानते हैं, लेकिन उन्होंने नेगेटिव रोल करके यह साबित किया है कि उनकी अदाकारी में गहराई और विविधता है

Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

उनके द्वारा किए गए विलेन के रोल एक खास किस्म की जटिलता से भरे होते हैं, जो उन्हें साधारण खलनायकों से अलग बनाते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

'अपूर्वा' फिल्म में अभिषेक बनर्जी ने सुक्खा का रोल अदा किया है, जो कुटिल और निर्दयी किस्म का होता है और अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए किसी भी हद तक चला जाता है

Image Credit : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

'पाताल लोक' वेब सीरीज में अभिषेक बनर्जी द्वारा निभाए गए हथौड़ा त्यागी के किरदार ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था, इसमें उन्होंने एक निर्मम हत्यारे का रोल किया, जो काफी खौफनाक होता है
Image Credit : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

'वेदा' में अभिषेक बनर्जी ने जितेंद्र प्रताप का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को भावनात्मक स्तर पर सोचने को मजबूर करता है, 'वेदा' से अभिषेक ने एक बार फिर से बता दिया कि वो नेगेटिव रोल करने में कितने सक्षम है

Image Credit : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

'आखिरी सच' एक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अभिषेक ने एक खतरनाक अपराधी का किरदार निभाया है, इसमें उनके किरदार का नाम ललित होता है

Image Credit : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

साउथ के सितारों का राजनीति में दमखम, देखें लिस्ट में कौन-कौन?

सोशल मीडिया
Read Now