'स्त्री 2' ने किया कमाल, सलमान की बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया
अमर उजाला
Thu, 15 August 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
फिल्म को लेकर दर्शकों में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है, जिसका नतीजा यह है कि इसने पहले दिन की एडवांस बुकिंग के मामले में सलमान खान की बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पटखनी दे दी है
Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
'स्त्री 2' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के लिए आठ लाख से भी ज्यादा टिकट बिके हैं, जो बहुत बड़ा आंकड़ा है
Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के लिए 3.07 लाख और 'टाइगर जिंदा है' के 2.76 लाख टिकट बिके थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
'सुल्तान' फिल्म के 3.10 लाख, 'भारत' के 3.16 लाख और 'प्रेम रतन धन पायो' के 3.40 लाख टिकट एडवांस में बिके थे
Image Credit : इंस्टाग्राम
'स्त्री 2' की एडवांस बुकिंग को देखकर लगता है कि फिल्म अच्छा कलेक्शन करने वाली है, जिससे फिल्म निर्माता दिनेश विजान काफी खुश होने वाले हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्में और सीरीज