अमर उजाला
Mon, 20 March 2023
उन्होंने साल 1977 में आई फिल्म ‘शिर्डी के साईं बाबा’ में 'साईं बाबा' का किरदार निभाया था
सुधीर ने 'रामायण' में 'गुरु वशिष्ठ' की भूमिका अदा की थी, अपने दमदार अभिनय से इन्होंने किरदार में जान डाल दी थी
इसके अलावा इन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है
साल 1974 में आई फिल्म ‘27 डाउन’से सुधीर ने अपने करियर की शुरुआत की
इसके अवाला 90 के दशक में उन्होंने लगभग 23 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया
सुधीर ने मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर किया है
सुधीर की‘कर्मयोगी’, ‘आप के दीवाने’,’गहराई’, ‘अर्पण’, ‘हवालात’,जैसी फिल्में हिट साबित हुई
फिल्मों के अलावा सुधीर दलवी ने छ: टीवी सीरियल्स में अभिनय किया है, जो काफी लोकप्रिय रहे हैं
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘चाणक्य’ में उन्होंने 'अंभिराज' का चरित्र निभाया था
सुधीर ने ‘विष्णु पुराण’में 'ब्रह्मा' और टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’में 'गोवर्धन विरानी' का किरदार निभाया
अशनूर की अदाओं पर हार बैठेंगे दिल