संगीत की ली तालीम, फिर कॉमेडियन कैसे बनीं सुगंधा?

अमर उजाला

Thu, 23 May 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sugandhamishra23
मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा आज 23 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम-@sugandhamishra23

सुगंधा का जन्म 23 मई 1988 तो पंजाब के जालंधर में हुआ, सुगंधा बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं, वह अभिनय और गायन में भी माहिर हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@sugandhamishra23

सुगंधा का संगीत से ताल्लुक बचपन से ही रहा, वह संगीत से जुड़े प्रतिष्ठित इंदौर घराना से ताल्लुक रखती हैं, सुगंधा परिवार की चौथी पीढ़ी हैं, जिन्होंने संगीत में करियर बनाया, उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने दादाजी से ली थी
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@sugandhamishra23
सुगंधा ने ‘सारेगामापा सिंगिग सुपरस्टार’ नाम के रियलिटी शो में हिस्सा लिया था और थर्ड रनर अप रहीं, सुगंधा ने कई शो भी होस्ट किए हैं और कई फिल्मों को अपनी आवाज से सजा चुकी हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम-@sugandhamishra23

सुगंधा को ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के ऑडिशन में चुना गया था, जिसके बाद वह स्टैंड अप कॉमेडियन बन गईं, कॉमेडियन बनने का श्रेय सुगंधा कपिल शर्मा को देती हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sugandhamishra23

सुगंधा ‘हीरोपंती’ में काम कर चुकी हैं, हालांकि, उनका कहना है कि संगीत ही उनकी प्राथमिकता है, निजी जिंदगी की बात करें तो सुगंधा की शादी संकेत भोसले से हुई है, दोनों के एक बेटी है 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sugandhamishra23

'जहर' से मिली थी समीर कोचर को पहचान

इंस्टाग्राम
Read Now