अमर उजाला
Mon, 12 February 2024
शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी, लेकिन अब गाड़ी पटरी पर आ गई है
फिल्म ने तीसरे दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म का कुल कलेक्शन 26.85 करोड़ रुपये है
इस शुक्रवार को ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी लाल सलाम भी रिलीज हुई है
फिल्म ने तीसरे दिन 2.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी, फिल्म का कुल कलेक्शन 9.70 करोड़ रुपये हो गया है
तेजा सज्जा की हनुमान दर्शकों के बीच धूम मचा रही है, फिल्म ने 31वें दिन 1.17 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक 195.57 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है
ऋतिक-दीपिका की फिल्म सिनेमाघरों में डटी हुई है, फिल्म ने 18वें 3.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने अब तक 196.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है
पहली फिल्म से मिली शोहरत, फिर हो गए गुमनाम