हंसाने में माहिर है 'पुष्पा' का ये खूंखार विलेन, इनकी कॉमेडी से सजी हैं साउथ फिल्में

अमर उजाला

Fri, 28 February 2025

Image Credit : @suniltollywood
साउथ के एक्टर और कॉमेडियन सुनील आज 28 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं
 
Image Credit : @suniltollywood

यूं तो उन्होंने करियर की शुरुआत से ही अधिकांश फिल्मों में कॉमेडी किरदार किए हैं, लेकिन 'पुष्पा' में विलेन बनकर उन्होंने सबको चौंका दिया

Image Credit : @suniltollywood

सुनील का जन्म 28 फरवरी 1974 को आंध्र प्रदेश के भीमावरम में हुआ, इन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की

Image Credit : @suniltollywood
हालांकि, सुनील को लोकप्रियता तमिल फिल्मों से मिली, कॉमिक रोल में उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा
Image Credit : @suniltollywood

वे अधिकांश फिल्मों में लीड हीरो के दोस्त के रोल में होते, जो कॉमेडियन टाइप होता 
 

Image Credit : @suniltollywood

2021 में फिल्म 'पुष्पा' और फिर 'पुष्पा 2' में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों को चौंका दिया, वे गैंगस्टर मंगलम सीनू की भूमिका में दिखे

Image Credit : @suniltollywood
अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म में तमाम लोग तो उन्हें पहचान भी नहीं सके, रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले सुनील 'पुष्पा' में यह रोल करना नहीं चाहते थे
 
Image Credit : @suniltollywood

सुनील ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है
 

Image Credit : @suniltollywood
सुनील वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, इंस्टाग्राम (suniltollywood) पर वे नियमित पोस्ट करते हैं
 
Image Credit : @suniltollywood

बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन औंधे मुंह गिरी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, ‘छावा’ के आगे हुई नतमस्तक

इंस्टाग्राम- @arjunkapoor
Read Now